2 वर्षीय शुभम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

1576cc9f3a03

घर के पास खेल रहा था मासूम, परिजन रो रोकर बेहाल 


चंदौली, सटीक संवाद। खबर यूपी के जनपद चंदौली से है. जहां शुक्रवार को थाना मुगलसराय के बिहार कॉलोनी करवत में ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय शुभम चौधरी को रौंद दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुभम अपने बड़े भाई अनीश के साथ घर के पास खेल रहा था.

फोटो : मृतक शुभम की फाइल फोटो 

घटना उस समय हुई जब एक ट्रैक्टर चालक ढलान पर गाड़ी खड़ी कर पटरा उतार रहा था. ट्रैक्टर बंद न होने के कारण अचानक बच्चों की तरफ बढ़ गई। बड़ा भाई अनीश किसी तरह बच निकला, लेकिन शुभम के ऊपर रौंदते हुए ट्रैक्टर आगे निकल गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

फोटो : रोते बिलखते परिजन 

मृतक के पिता अनिल चौधरी एफसीआई गोदाम में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं. हादसे के बाद से मां रीना देवी और परिजन रो रोकर बेहाल हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को आग लगाने की कोशिश की.
मुगलसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और चालक को हिरासत में ले लिया.वही शव को कब्जे में लेकर अन्त परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *