सिलाई की दुकान जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धानापुर पुलिस तलाश में जुटी

ace9997bc77e
चंदौली। उत्तर प्रदेश चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को सिलाई की दुकान पर जा रही एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता गांव स्थित एक सिलाई की दुकान पर कपड़ा सिलवाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे बीच गली में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन धानापुर थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर धानापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(2), 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, घटना के संबंध में पीड़िता, परिजनों और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *