सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ में न्यू बोर्न स्टेपलाईजेशन यूनिट की हुई स्थापना

b0f160611cb2

 जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ 

चंदौली l न्यू बोर्न स्टेपलाईजेशन यूनिट की स्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ में हुआ है। जिसका शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे दीप प्रज्वलित व फीता काटकर द्वारा शुभारंभ किया गया। इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
     जिलाधिकारी ने बताया कि इस यूनिट के अर्न्तगत चार रेडिएण्ट वार्मर दो फोटो थेरेपी यूनिट एवं चार आक्सिजन कान्सनटेटर की सुविधा है इस यूनिट का इस्तेमाल शिशु जिनका अत्यधिक कम वजन पीलिया इत्यादि के इलाज करने के लिए किया जायेगा।जिलाधिकारी ने उसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा।उन्होंने अस्पताल की आपरेशन रूम,ओपीडी सहित अन्य का निरीक्षण कर मरीजों से मिल रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली,
 साथ ही चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अपराजिता सिंह डिविजनल कोआर्डिनेटर, एन.आई. एवं आलोक कुमार राय डिविजनल हेल्थ कोआर्डिनेटर यूनिसेफ के द्वारा संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *