चंदौली में भाकियू टिकैत ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठने की दिया चेतावनी
चंदौली। भारती किसान यूनियन टिकैत मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी के नेतृत्व मे प्रदेश आवाहन पर विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रिलायंस पेट्रोल पंप के सर्विस रोड से शुरू होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अंडर पास से होते हुए बिछिया धरना स्थल पर पहुंचकर सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में प्रधानमन्त्री के नाम नायब तहसीलदार चित्रसेन सिंह यादव को ज्ञापन देकर समाप्त हुई। इस दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही।
मंडल प्रवक्ता वाराणसी मंडल मणिदेव चतुर्वेदी ने बताया कि एमएसपी कानून गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, कर्ज माफी,1 फीसदी ब्याज दर पे किसानों को ऋण उपलब्ध कराने, अग्निवीर योजना की समीक्षा, गन्ने का मूल्य 400 रुपया प्रति कुंतल लागू करने,नहरों का पक्कीकरण कराने आदि विषयों पर ज्ञापन दिया गया है।
उन्होेंने शासन प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह सिर्फ सरकारी विभाग और सरकार के समर्थक ही मनाएंगे,और संगठन या पार्टियों को मनाने की मनाही है क्या? स्वतंत्रता समारोह मनाने को लेकर जिस तरह से किसानों को उनके घरों में नजरबंद किया गया है यह संवैधानिक है क्या? शासन प्रशासन के इस रवैय्ये को लेकर सच मे आज भारत का किसान-मजदूर भयभीत है। अब तो साफ स्पष्ट हो गया कि संविधान खतरे मे है।
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन ने संगठन के पदाधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया। यात्रा को रोकने के अलावा उनपर मुकदमा तक दर्ज करने देने की धमकी भी दी। जद्दोजहद मुश्किलों के बावजूद युनियन के कार्यकर्ता जेल की परवाह न करते हुए जिस प्रकार सड़क पर उतरे हैं यह क्रांतिकारी कदम है। युनियन की यह लड़ाई मांगों के समर्थन तक जारी रहेगी।
जिलाध्यक्ष सतीष सिंह चौहान ने कहा कि जिले में मनमानी चल रही है। कोई भी सुख सुविधा देख देखकर बांटी जा रही है। जल्द ही युनियन जिले की 40 सूत्रीय मांगों को लेकर,जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा।जिसको जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
यात्रा में संगठन के ट्रैक्टर प्रमुख कन्हैया, प्रभाकर, जीउत, खिचडू चौहान, जितेन्द्र मौर्या,रामनिहाल, रामाश्रय विश्वकर्मा,अरविंद मौर्य, गोकुल, डॉ राजीव मौर्या, विनोद, रामनरायन यादव ,मराछु यादव,संत लाल चौहान, बिपिन कुमार ,सत्येंद्र, नीतीश, सरवन गौतम,सक्कल राम,पिंटू, बाबू लाल,महंगू, राम दुलारे कन्नौजिया, हाकिम, जीउत पाल, रामलाल यादव, अलाउद्दीन ,महेंद्र, राम,शंभु गुप्ता,जवाहिर शर्मा, रामाश्रय सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

