पंचायत भवन से कंप्यूटर सहित हजारों की चोरी

26f8b104e8d6
चन्दौली,
सकलडीहा, डेढ़ावल चौकी अर्न्तगत विशुनपुर गोहदा गांव के मॉडल पंचायत भवन से मंगलवार की देर रात चोरों ने कंप्यूटर बैटरी सहित करीब 70 हजार का सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि अभय यादव ने चौकी पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे डेढ़ावल चौकी प्रभारी घटना को लेकर जांच में जुट गये और शीध्र ही चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया।

फोटो: डेढ़ावल चौकी पुलिस घटना को लेकर जानकारी लेते हुए

विशुनपुर गोहदा गांव के पंचायत भवन को बीते वर्ष मॉडल पंचायत भवन बनाया था। जहां पर सीसी कैमरा, कंप्यूटर, इंटवर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान लगाकर डिजिटल करण किया गया था। मंगलवार की देर रात चोरों ने दरवाजे का कुंडी तोड़कर उसमें रखा कंप्यूटर, बैटरी, इंवर्टर, की वोर्ड, माउस,कैमरा रिकार्डर, मॉनिटर, पावर सप्लाई सीपीयू सहित अन्य करीब 70-80 हजार के सामान लेकर चंपत हो गये। सुबह पंचायत भवन का दरवाजा टूटा होने पर ग्रामीणों ने प्रधान को सूचना दिया।
 मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अभय यादव ने तत्काल डेढ़ावल चौकी प्रभारी को सूचित कर घटना से अवगत कराया। क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटना होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मादक पदार्थ पीने वालों पर लगाम लगाने व गश्त बढ़ाने की मांग किया है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शीध्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *