ब्याज समेत रकम लौटाने के बाद भी नहीं थमा दबाव

0db956410118
मानसिक उत्पीड़न से तंग पीड़ित, एसपी से न्याय की गुहार लगाई 

जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के टीमिलपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार भारती पुत्र हरवंश राम ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बथावर गांव निवासी केशव कुमार से 9,000 रुपये कर्ज लिया था। पीड़ित के अनुसार, समय बीतने के साथ उन्होंने ब्याज सहित लगभग 30,000 रुपये तक का भुगतान कर दिया, इसके बावजूद विपक्षी मनोज लगातार 24,000 रुपये और देने का दबाव बना रहा है।



पीड़ित का कहना है कि रुपये की मांग को लेकर विपक्षी उसके घर पहुंच गए और उसकी पत्नी के साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज की। आरोप है कि इस घटना के बाद परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है और घर में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने कहा कि लगातार दबाव और अपमानजनक व्यवहार से वह और उसका परिवार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं।


इस मामले को लेकर वीरेंद्र कुमार भारती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि उन्हें कर्ज के इस विवाद से मुक्ति दिलाई जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में उन्हें कोई परेशान न कर सके।

पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी आकाश पटेल ने पूरे प्रकरण की जांच कराने और पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। मामले के आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *