धान कटाई करते समय धू-धूकर जलने लगा हार्वेस्टर, मची अफरा तफरी

c3340cf482ef
चंदौली (कमालपुर) : क्षेत्र के असवरिया गांव में शनिवार को दिन में हार्वेस्टर से धान कटाई करते समय हार्वेस्टर में लगी भीषण आग । मौके पर मची अफरा तफरी । ग्रामीणों ने फायर सर्विस स्टेशन रैथा को सूचना दी । मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर भारी मसक्कत कर आग को बुझाया ।

फोटो : असवरिया गांव में धान कटाई करते समय हार्वेस्टर में आग लगने पर जुटे लोग

बता दें कि आलमखातोंपुर गांव निवासी सोनू सिंह असवरिया गांव में बृजेश यादव के खेत में धान की कटाई कर रहे थे । तभी अचानक हार्वेस्टर में आग लग गयी । हरवेस्टर धूँ-धूँ कर जलने लगा । वहाँ मौजूद ग्रामीणों इधर-उधर भागने लगे । ग्रामीणों ने फायर स्टेशन फोन कर जानकारी दी ।
मौके पर पहुँच कर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई । हार्वेस्टर मालिक सोनू सिंह ने बताया कि धान की फ़सल हार्वेस्टर के अंदर गर्म होने के कारण घर्षण होने से सायद आग लगी थी, जिससे हार्वेस्टर पूरी तरह जल गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *