एसडीएम विकासधर पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के बने ईओ

1e6349d1e282
 चन्दौली,
सकलडीहा । शासन के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर एसडीएम न्यायिक विकाधर को नगर पालिका परिषद पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर का अधीशासी अधिकारी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेगे। विकाश धर के ईओ बनाये जाने पर नगरवासियों में विकास की उम्मीद जगी है।

फोटो: डिप्टी कलेक्टर एसडीएम न्यायिक सकलडीहा विकास धर नवागत ईओ पंडित दयाल नगर पालिका परिषद

प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी विकासधर 2023 बैच के पीसीएस अधिकारी है। इसके पूर्व में सुल्तानपुर, लखीमपुर में बतौर तहसीलदार के पद पर तैनात रहे। इसके बाद जिले में चकिया, चंदौली और सकलडीहा में एसडीएम न्यायिक पर रहे। शासन की ओर से गुरूवार की देर शाम नगर पालिका परिषद पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर का अधीशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इनके नगर का ईओं बनाये जाने पर नगरवासियों को विकास की उम्मीद जगा है। इसके साथ चंदासी की धूल गरदा से लोगों का निजात दिलाना इनका प्राथमिकता होगा। नवागत ईओ विकासधर ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका परिषद का चहुमुखी विकास और लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना पहली प्राथमिकता होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *