टूटी फूटी सड़कें और जर्जर पुलिया दुघर्टनाओ को दे रही दावत -पिंटू पाल

897fdfb23870
शिकायत के बाद भी अधिकारी अनजान, जल्द कार्य शुरु नहीं तो 29जून को आंदोलन की चेतावनी, जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार 

चंदौली, सटीक संवाद। किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी चंदौली से मिलकर सकलडीहा तहसील क्षेत्र की टूटी फूटी विभिन्न सड़के और जर्जर पुलिया को बनवाने के लिए पत्रक सौंपा. चेताया कि यदि 27 जून तक कार्य शुरु नहीं कराया गया तो वह 29जून को बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे. जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.

फोटो – किसान नेता पिंटू पाल जिलाधिकारी चंदौली को पत्रक देते हुए 


भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल और युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू ने आज जिलाधिकारी चंदौली को पत्रक देकर सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने सड़क पर जल जमाव, फेसुडा गांव में सकलडीहा सैयदराजा मार्ग पर कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया, उकनी बीरमराय वाया दुदौली सकलडीहा स्टेशन की टूटी फूटी मार्ग, धरहरा अमावल वाया सकलडीहा स्टेशन की टूटी फूटी मार्ग को जल्द बनवाने के लिए पत्रक सौंपा और चेताया कि 27 जून तक इन टूटी फूटी सड़कों और जर्जर पुलिया पर कार्य शुरु नहीं कराया गया तो वह 29 जून को बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि टूटी फूटी सड़कों पर जल जमाव और जर्जर पुलिया से आए दिन व्यापारी, राहगीर और स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं. उक्त समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई परंतु वे आजतक अनजान बने हुए हैं. जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को टेलीफोन कर उपरोक्त समस्याओं को जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *