धानापुर में छाया होंडा का जलवा, एक ही छत के नीचे मिलेंगी बाइक से जुड़ी सारी सुविधाएं
धानापुर में श्याम होंडा की शुरुआत केवल एक नए शोरूम का खुलना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय ग्राहकों के लिए सुविधा और सहूलियत का नया रास्ता है। अब बाइक की खरीदारी से लेकर उसकी देखभाल तक की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

खड़ान मोड़ पर श्याम होंडा एजेंसी का भव्य शुभारंभ, एसबीआई प्रबंधक दीपक कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन
धानापुर (चंदौली)। अब होंडा मोटरसाइकिल खरीदने और उसकी सर्विसिंग कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों को दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। धानापुर के खड़ान मोड़ पर श्याम होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी का शुभारंभ होने से क्षेत्र के ग्राहकों को बड़ी सौगात मिली है। इंजीनियर श्यामलाल गौतम की पहल पर शुरू हुई इस एजेंसी का उद्घाटन एसबीआई प्रबंधक दीपक कुमार ने फीता काटकर किया। नई एजेंसी में बाइक की खरीदारी से लेकर सर्विसिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
एजेंसी की शुरुआत से धानापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। होंडा की बाइक खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को अब दूर के शोरूम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बिक्री और सेवा की सुविधा उपलब्ध होने से समय और संसाधनों की भी बचत होगी। यह पहल क्षेत्र के व्यावसायिक विस्तार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

गौरतलब है कि चंदौली जिले में इससे पहले 8 अगस्त 2025 को चकिया में होंडा का शोरूम खुला था। धानापुर में श्याम होंडा एजेंसी की शुरुआत के साथ जिले में होंडा का दूसरा शोरूम शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र में कंपनी के ग्राहकों को बेहतर पहुंच और सुविधाएं मिलने का रास्ता खुला है।
उद्घाटन समारोह में बालकृष्ण भारती (पूर्व राजधानी गार्ड, जबलपुर मध्य प्रदेश), चंद्रिका प्रसाद (सेवानिवृत्त सेना कर्मी), रामलाल गौतम (उप निरीक्षक, लखनऊ), रामकृत (सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी), शशिभूषण अवस्थी, कमलभूषण अवस्थी, रविभूषण अवस्थी, विपिन कुमार (सीआरपीएफ), कमला, मुन्ना (शहीदगांव), कवींद्र कुमार (प्रवक्ता, धराव इंटर कॉलेज), ज्ञानचंद कांत, देवचंद भारती प्रखर, माधव, दीपाली जायसवाल, अनामिका पांडेय, प्रतीक दूबे, चंदन पाल, मंहगू राम, आशुतोष दीक्षित, मुकेश कुमार सिंह और रामकेवल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।