Headlines

लेखपाल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, लामबंद ।


डीएम ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन 

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) : सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने पपरौल क्षेत्र के लेखपाल द्वारा अधिवक्ताओं को अपशब्द बोले जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर लेखपाल की कार्यप्रणाली को लेकर डीएम से अवगत कराते हुए लेखपाल को बर्खास्त करने की मांग उठाया। अधिवक्ताओं ने चेताया कि कार्रवाई नही हुई तो अधिवक्ता व्यापक रूप से आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

लेखपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता

शासन की ओर से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर लगातार दिशा निर्देश दिया जा रहा है। वही दूसरी ओर पपरौल क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जा का प्रार्थना पत्र दिये जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अधिवक्ताओं को अपशब्द बोलने पर तहसील के वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में जिलाधिकारी के वाहन के सामने खड़ा होकर विरोध शुरू कर दिया। लेखपाल को हटाने व बर्खास्त करने की मांग करते हुए जमकर हो हल्ला मचाया।

अंत में अधिवक्ताओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम से मिलकर लेखपाल के दुर्व्यवहार और अवैध कब्जा कराये जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। अधिवक्ताओें ने चेताया कि लेखपाल पर कार्रवाई नही होने पर अधिवक्ता सोमवार से आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे। डीएम द्वारा उचित कार्रवाई का भरोशा देते हुए अधिवक्तओं को शांत कराया।

इस मौके पर विरोध जताने वालों में बार के पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, पूर्व महामंत्री पंकज सिंह, नरेंद्र यादव, रामराज यादव, मनोज कुमार पांडे, कुबेर नाथ सिंह, संजय सिंह, दुर्गविजय सिंह, अखिलेश तिवारी, अंगद कुशवाहा, मुकेश पाल, श्रीकांत, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *