तिरगांवा में बिरहा की विरासत को मिलेगा सम्मान

6de44c27bc42
गुरु पूर्णिमा पर महान तीन कवियों की स्थापित होगी प्रतिमाएं, स्वरांजलि देने जुटेंगे बिरहा कलाकार

चहनियां (चंदौली)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर त्रिमूर्ति धाम, तिरगांवा में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिरहा जगत के तीन मूर्धन्य कवियों स्वर्गीय चंद्रिका कवि, स्वर्गीय बच्चन कवि एवं स्वर्गीय रामनरेश कवि की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
आयोजन समिति के सदस्य एवं बिरहा गायक बालचरन यादव, चन्द्रहास यादव तथा सतीश यादव ने बताया कि मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं विधि-विधान के साथ तीनों महान कवियों की प्रतिमाओं की स्थापना त्रिमूर्ति धाम परिसर में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके अगले दिन बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों से जुड़े बिरहा कलाकार अपने गुरुजनों एवं दिवंगत कवियों को बिरहा गायन के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, साहित्य एवं लोककला प्रेमियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *