Headlines

आस्ट्रेलिया में बैडमिंटन खेलेगी चन्दौली की छात्रा निशा

चंदौली,
चहनियाँ l  माँ खांडवारी महाविद्यालय एम ए की छात्रा निशा बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आस्ट्रेलिया में खेलने जायेगी । क्षेत्र ,जनपद,माता पिता का नाम रौशन करने वाली निशा के महाविद्यालय पहुचने पर जूनियर खिलाड़ियों ने माला पहनाकर व कोच डा० अजय सिंह ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया ।
 बेलवानी गांव निवासी कमलेश यादव किसान है । माता गुलाबी देवी गृहणी है । निशा यादव मां खंडवारी महाविद्यालय में एम ए की छात्रा है । 23 नबम्बर को नागलैंग में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है । 30अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता वाराणसी में सम्पन्न हुआ । अब 15 जुलाई 2024 को आस्ट्रेलिया में अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलनी जायेगी ।

फोटो-मां खंडवारी महाविद्यालय परिसर में मिठाई खिलाकर स्वागत करते कोच डा० अजय सिंह

 राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर लौटी निशा का विद्यालय पर पहुचने पर जूनियर खिलाड़ियों ने माला पहनाकर स्वागत किया । वही कोच ने मिठाई खिलाकर छात्रा का प्रोत्साहन किया । इस दौरान महाविद्यालय के निदेशक डा० आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि निशा शुरू से ही खेलने में अच्छी है । मैं धन्यबाद देता हूं कोच को जिन्होंने आज इस स्तर पर पहुचाया । निश्चित ही आस्ट्रेलिया में महाविद्यालय,माता पिता व जनपद का नाम रौशन करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *