शामत से पहले बड़ी कार्रवाई: फत्तेपुर विवाद में 11 आरोपियों को चालान, 2 के खिलाफ पाबंदी की रिपोर्ट

25e3cb6440f5

चन्दौली के थाना मुगलसराय पुलिस ने रविवार को ग्राम फत्तेपुर, थाना अलीनगर में पुनरावृत्ति कर रहे विवाद के दौरान शांति भंग का खतरा देखते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष चालान कर दिया। 

बता दें कि विवाद की पुनरावृत्ति की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रथम पक्ष के कुछ सदस्य उकसाव भरे रवैये के कारण शांति भंग करने पर उतारू थे; इस पर जाकर कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त (प्रथम पक्ष): सुनील कुमार, पुत्र शिवनाथ; विपिन कुमार, पुत्र मोहन प्रसाद; सर्वजीत, पुत्र सुनिल कुमार; सुनीता देवी, पत्नी राधेश्याम; रीता देवी, पत्नी संजय राम; जीरा देवी, पत्नी रामकिशुन; उर्मिला देवी, पत्नी सुरेश राम; कुशुम देवी, पत्नी राजू; नीतू देवी, पत्नी रामजनम; प्रभा देवी, पत्नी मोहन राम; परमिला देवी, पत्नी चैत — सभी निवासी फत्तेपुर, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।
द्वितीय पक्ष के शंकर कुमार दत्ता, पुत्र सुनील कुमार दत्ता, व पूजा दत्ता, पत्नी शंकर कुमार दत्ता, निवासी नाथूपुर, थाना मुगलसराय के विरुद्ध भी शांति भंग की आशंका का उल्लेख करते हुए धारा 126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत माननीय न्यायालय से पाबन्दी कराए जाने हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार (चौकी प्रभारी जलीलपुर), उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बसन्त कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रजनीश राय, हेड कांस्टेबल सुशील यादव, हेड कांस्टेबल गौरव सिंह, महे0का0 वन्दना, रि0म0का0 रिंशू सिंह, महे0का0 निर्मला मौर्या व म0का0 रिशू यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed