भारत मे मारुती की नींव संजय गाँधी नें ही डाली थी-रामजी गुप्ता

9d083256b814
चन्दौली,
मुग़लसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनो ने कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर संजय गांधी जी के जन्मदिवस पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया।इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा स्व. संजय गांधी एक ओजस्वी एवं ऊर्जावान नेता थे। उन्होंने कांग्रेस और देश को एक मज़बूत आधार देने का कार्य किया।
संजय गांधी ने देश को नई दिशा दी, युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । उनकी तेज तर्रार शैली और दृढ़ निश्चयी सोच की वजह से वो देश की युवाओं के पसंद थे। संजय गांधी अपनी सादगी और भाषण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने वर्कशॉप में मारुति का डिजाइन बनाने की कोशिश की,भारत में मारुति की नींव संजय गांधी ने ही डाली थी।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से दिनेश चन्द्रा,सतपाल सिंह,विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, तारिक अब्बास, नेहाल अख्तर ,अनवर सादात,फैयाज अंसारी,महेश मंडल,मोहन गुप्ता, शाबिर राईन, दिपक गुप्ता, रामसेवक पटेल, रमेश सिंह, रितेश गुप्ता, राजेन्द्र सेठ, दिनेश सेठ,कन्हैयालाल, राजू बरनवाल,अरमान सादात,बेबी रावत,अलियार गुप्ता, प्रेेमनाथ जैस, गोपी राम, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन शहर उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *