नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता को मिला मानद सम्मान

64625e1fff1a
 चन्दौली l पीडीडीयू नगर के विजय कुमार गुप्ता को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर ने प्रयागराज के पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार ने कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन संचालन में महामना मालवीय सभागार, काशी सेवा समिति, रामकटोरा, वाराणसी में ब्रह्मांड दर्पण काव्य कला संगम में आयोजित हिन्दी साहित्य शिरोमणि, विद्या वाचस्पति विशेष मानद अभिनन्दन समारोह एवं सर्वदलीय गौ रक्षा मंच द्वारा आयोजित सर्वदलीय गौ भक्त स्मृति सम्मान समारोह राजर्षी जयपाल नयाल सनातनी के प्रमुख संरक्षण में भेंट किया गया।
डाक्टरेट मानद उपाधि समकक्ष उक्त उपाधि मिलने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली सहित अनेकों लोगों ने प्रसन्नता का इजहार किया है।
विशेष रूप से सदानंद दूबे, डा. राजकुमार गौतम, डा. आनन्द श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, कमलेश तिवारी सहित अनेकों लोगों ने विजय कुमार गुप्ता जैसे कर्मठ समाजसेवी द्वारा एक सप्ताह तक निरंतर चंदौली रंग महोत्सव का आयोजन करके देश विदेश के कवियों, कलाकारों सहित अनेकों लोगों को प्रोत्साहित करने का जो भगीरथ प्रयास किया जाता है।उसको देखते हुए यह डाक्ट्रेट मानद उपाधि मिलने से और जोश भरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें