थानाध्यक्ष ने पीड़िता और प्रधान को ही कहा भागो नहीं भेज देंगे जेल

तानाशाह थानाध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठा प्रधान संघ, थानाध्यक्ष के निलंबन की उठाई आवाज
चंदौली। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के सदर थाने की है जहां थानाध्यक्ष द्वारा नाबालिग से दुराचार के मामला में मुकदमा नही लिखने और पीड़िता एवं प्रधान को जेल भेज देने की धमकी देने पर सकलडीहा प्रधान संघ अध्यक्ष के साथ कई गांवों के प्रधानों ने थाने में ही धरने पर बैठ गया और पीड़िता को न्याय दिलाने तथा थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग पर अड़ गए. इस दौरान प्रधानों को मनाने में पुलिस महकमा के पसीने छूट गए.
बतादें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की के साथ उसके गांव के ही एक युवक द्वारा जबरदस्ती दुराचार करने का प्रयास किया गया. जिस मामले को लेकर गुरुवार को प्रधान और पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर उसको न्याय दिलाने की बजाय पीड़िता और प्रधान को उल्टे जेल भेज देने की धमकी दे दिया.
तब पुलिस की कार्य प्रणाली पर नाराज प्रधान ने सकलडीहा प्रधान संघ अध्यक्ष के साथ कई गांवों के प्रधानों को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ गए और पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर उसको न्याय दिलाने एवं तत्काल थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए. मामला तब तुल पकड़ लिया और प्रधान संघ को मनाने जुटे पुलिस महकमा के पसीने छूटने लगे.
विसुंधरी ग्राम प्रधान ने बताया कि थाना अध्यक्ष की कार्यशैली ठीक नहीं है 11 तारीख से दलित नाबालिक पीड़िता के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन थानाध्यक्ष उसका मुकदमा अभी तक नहीं लिखे, बल्कि साथ आए लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजने की धमकी देने लगे. ऐसे लोगों के चलते ही पुलिस बदनाम हो रही है और पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर न्याय नहीं दिलाया जायेगा और थानाध्यक्ष को निलंबित नहीं किया जायेगा तो हम वेलफेयर व पीस कमेटी का विरोध करेंगे.

