घरौनी और अंश निर्धारण में भारी भ्रष्टाचार से किसान परेशान-पिंटू पाल

प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्या निदान का किया मांग
चंदौली। घरौनी में भारी भ्रष्टाचार और अंश निर्धारण में धांधली को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग किया. वहीं जिलाधिकारी ने जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया.
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी मण्डल युवा अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि घरौनी (स्वामित्व योजना) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, किसी भी किसान को प्रपत्र 7, 8, और 9 नहीं दिया गया है. वहीं अंश निर्धारण में भी किसी किसान को प्रपत्र 03 नहीं दिया गया है , सामान्य शिक्षा नीति लागू नहीं की गई है, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट अक्षरशः लागू नहीं की गई है, एमएसपी की गारंटी नहीं दी गई है.
उक्त सभी समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फुंडे से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम आज ज्ञापन सौंपा गया है. जिसे जिलाधिकारी ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है.
इस दौरान किसान नेताओं में सारनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सियाराम सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष, राम आशीष शर्मा (गुड्डू) जिला महासचिव, मोहन यादव मण्डल सलाहकार, शेषनाथ यादव जिलाध्यक्ष मौजूद रहे.

