आपराधिक कृत्यों से आम जनता मे भय बनाने वाले 4 अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर

a958c06cd17f
चंदौली। जनपद की थाना चकरघट्टा की पुलिस ने अपराधियों कृत्यों से समाज के आम जन मे भय का माहौल बनाने वाले चार अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही किया है. उक्त अपराधियों का एक सक्रिय संगठित गिरोह है, जो अपने आर्थिक व दुनियाबी लाभ हेतु गोतस्करी जैसे अपराध कारित करते है. उक्त अपराधी कई मुकदमों में संलिप्त हैं.



पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु कार्यवाई जारी है जिसके क्रम में चकरघट्टा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद द्वारा गौवंशो की तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में क्षेत्र से गौवंशो की तस्करी करने वाले अभियुक्तगण गैंग लीडर राजेश यादव पुत्र रामजी यादव नि0 ग्राम मझगाई थाना स्थानीय, व सदस्य बसन्तू वियार पुत्र डंगर वियार नि0ग्राम लालतापुर थाना स्थानीय, करन कुमार पुत्र शिवबरत नि0 ग्राम लालतापुर थाना स्थानीय व सवरु पुत्र लालता नि0 ग्राम जमसोत थाना स्थानीय के  विरुद्ध बुधवार को मु0अ0स0 83/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी.

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम भूपेन्द्र कुमार निषाद थानाध्यक्ष चकरघट्टा उ0नि0 सुरेश यादव,का0 आलोक कुमार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *