चन्दौली में सेकंड मोबाइल वाहन ने ठेला को मारा धक्का
ठेला पर लदा सारा फल सड़क पर बिखरा,
ठेले वाले की मदद की बजाय तमाशबीन बनकर देखते रहे पुलिसकर्मी
चन्दौली, जनपद के सकलडीहा थाना की सेकंड मोबाइल ने ठेला को धक्का मार पलट दिया। ठेला पर लदा सारा फल जमीन पर बिखर गया। मायूस फल निक्रेता बेचारा क्या करता? जमीन पर बिखरे सारे फलों को बटोरकर अपना ठेला अन्यत्र लगाया। इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे। वहीं सड़क पर बोर्ड सदस्य के वाहनो ने जाम लगा दिया।
दर असल पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविन्द सिंह पटेल शुक्रवार को सकलडीहा सीएचसी और ब्लॉक के निरीक्षण पर रहे। जिनकी सुरक्षा में सकलडीहा थाने की सेकंड मोबाइल लगी थी।
बोर्ड सदस्य का काफिला सीएचसी से होकर सकलडीहा बाजार में ज्योहि रुका उसी समय
मोबाइल वाहन चालक अपने मदमस्त नशे में चूर गरीब फल विक्रेता के ठेले को धक्का मार दी।
पुलिस वाहन के टक्कर से फल का ठेला पूरी तरह से पलट गया। वहीं रोड पर पूरा फल बिखर गया। इसके बावजूद भी मौजूद पुलिसकर्मियों ने ठेले वाले के सहयोग की बजाय तमाशाबिन बनकर देखते रहे। आसपास के लोगों ने बिखरे फल को बिन बिन कर ठेला पर रखा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के इस अमानवीय कृत्य को लेकर खूब कोसा।
भूलवस भी अगर किसी आम जनमानस की गाड़ी से पुलिस वाले की गाड़ी को धक्का लग जाए तो उसका क्या हश्र होगा? यह किसी से छुपा नहीं है। शायद जनता इसी मानसिकता को लेकर पुलिस से काफी दूरी बनाकर रहती है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी इस घटना को लेकर विभागीय कार्रवाई अमल में लाते हैं या विभाग का पक्ष लेते हुए चुप्पी साध लेते हैं?

