ज्ञानी जैल सिंह प्रधान बने जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति के सदस्य

f437ede2b5e5
सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया नामित

कल 07 अक्टूबर, 2024 को कलेक्ट्रेट चंदौली में आयोजित प्रथम बैठक में होंगे शामिल

परियोजना निदेशक चंदौली बीबी सिंह ने जारी किया पत्र

रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन

चंदौली, मारूफपुर। क्षेत्र के जमालपुर (महमदपुर) गांव के युवा ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह को चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह के द्वारा “जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति” (दिशा) का सदस्य नामित किया गया। इस आशय का एक पत्र मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से जारी और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण चंदौली के परियोजना निदेशक बीबी सिंह द्वारा हस्ताक्षरित शनिवार को प्राप्त हुआ। दिशा के सदस्य के रूप में ज्ञानी प्रधान 07 अक्टूबर, 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में भाग लेंगे, जिसकी अध्यक्षता सांसद वीरेंद्र सिंह जी करेंगे.


फोटो : ज्ञानी जैल सिंह प्रधान जमालपुर (महमदपुर)


 मालूम हो कि पूरे संसदीय क्षेत्र से मात्र 05 कर्मशील ग्राम प्रधानों को सांसद जी ने संसदीय क्षेत्र में केंद्र सरकार की विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग करने और फीडबैक देने के लिए जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) का सदस्य बनाया है। यह समिति संसदीय क्षेत्र के विकास की उच्च स्तरीय कमेटी होती है.



बताते चलें कि अभी हाल ही में 02 अक्टूबर, 2024 को माननीय जिलाधिकारी चंदौली के द्वारा अपने गांव का सर्वांगीण विकास कराए जाने और विकास के तय मानकों पर खरा उतरने पर कलेक्ट्रेट चंदौली में प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया था.

इस बाबत पूछे जाने पर ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह ने बताया कि सीडीओ चंदौली के कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि मुझ नाचीज़ पर भरोसा करने और यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए मैं मा. सांसद जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं.

ज्ञानी प्रधान के दिशा का सदस्य नामित होने पर डॉ. राजेश निषाद, डॉ. नदीम अशरफ़, डॉ. संजय यादव, डॉ. डीआर यादव, डॉ. संवरू, सरफराज़ पहलवान, चहनियां के पूर्व उप प्रमुख रामअवध यादव, समाजसेवी आरबी यादव, नौशाद अहमद, रोरी यादव, सतीश यादव, राजेश यादव बीडीसी, बनफल प्रधान, अवधेश राम प्रधान, नरेंद्र राम प्रधान मझिलेपुर, संदीप श्रीवास्तव, सुब्बा यादव, पुष्पराज यादव, संतोष विश्वकर्मा, रामदुलार यादव, जीवन यादव फ़ौजी, तस्लीम खान, नेसार खान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *