नवजात की खरीद-फरोख्त में डॉक्टर को जेल

8fd97f91acc4
मानव तस्करी से जुड़ा निजी अस्पताल संचालक का तार 

चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली अन्तर्गत दुलहीपुर स्थित एक निजी अस्पताल से नवजात की खरीद-फरोख्त से जुड़ा मामला प्रकाश में आया है। इसपर वाराणसी पुलिस अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। अस्पताल संचालक सपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

दर असल यह मामला गुरुवार की शाम का है, जब सुजाबाद पड़ाव निवासी महिला निधि सिंह और उसके साथ यात्रा कर रहे अशोक कुमार पटेल एक छह दिन के बच्चे को लेकर बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे. मासूम बच्चे को बोतल से दूध पिलाते देख एयरलाइंस कर्मियों को शक हुआ तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी. महिला और उसके साथ एक युवक को पुलिस पकड़कर ले गई. जांच के दौरान यह पता चला कि महिला और युवक बच्चे के माता-पिता नहीं थे.
महिला और युवक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई. लगभग 4 से 5 घंटे की पूछताछ के बाद महिला ने स्वीकार किया कि उसने मुगलसराय के एक निजी अस्पताल से 50 हजार रुपए में बच्चे को खरीदा था और उसे अपनी देवरानी को देने के लिए बेंगलुरु ले जा रही थी. पुलिस ने इस खुलासे के बाद मुगलसराय के क्लिनिक के डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया. बच्चा उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
मानव तस्करी से जुड़े ऐसे सनसनीखेज प्रकरण के प्रकाश में आने पर पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। वाराणसी पुलिस महिला व उसके साथ के युवक और अस्पताल संचालक को जेल भेज दी है। जांच में घटना का तार केबी हास्पिटल से जुड़ा मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *