बसंत पंचमी पर लगा विशाल मेला

लोगों ने खूब लुप्त उठाया, जमीन खुदाई के दौरान निकली मूर्ति
चन्दौली,3 फरवरी। जिले के बरहनी विकास खण्ड अंतर्गत पिपरी ग्राम सभा स्थित बाबा दु:ख हरण नाथ के स्थान पर हर वर्ष के भांति इस साल भी लगा विशाल मेला, इस मेले का बहुत बड़ा महत्व है इधर के कई गाँव के लोग बहुत ही धुम – धाम से इस मेला को देखने आते हैं,
यहाँ के कुछ लोगों का कहना है कि बहुत साल पहले , जब यहाँ कुछ भी नहीं था तब उस जमाने में किसी आदमी ने यहाँ कुछ कार्य के लिए खोदाई कर रहा था,सायद उसी समय एक पत्थर फावड़े से टकरा गया, उस आदमी ने पत्थर को निकालने का बहुत प्रयास किया. लेकिन निकल नहीं पाया, दूसरे दिन फिर प्रयास किया लेकिन पत्थर निकल नहीं पाया, उसके बदले में उसका आकार बढ़ता ही चला गया.
आखिर कार उस आदमी ने उसे छोड़ ही दिया. तब अगले रात्रि में उस आदमी को स्वप्न में शंकर जी दिखाई दिए तब से वहाँ कुछ लोगों के सहयोग से शंकर जी का मंदिर का निर्माण हुआ. तब से मेला लगना आरंभ हो गया.
वही इस मेला में संजय मौर्य ग्राम प्रधान पिपरी, सन्तोष राय पूर्व प्रधान भैंसा, सोनू राय, मुनेश्वर राजभर, बेचन राजभर, गोविन्द राजभर, बिजेन्द्र राजभर, बबुआ राय, रमेश राय, हरिश राय, रामकवल, राजू राजभर, राम प्यारे, राम अवतार, राम बचन आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

