भाई विनय का दुनिया से अचानक से चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति और गहरा आघात है : पिंटू पाल

0d19938b541c

पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आँखों से दी अंतिम विदाई, बलुआ घाट पर हुआ दाह संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि 

चंदौली,सकलडीहा। क्षेत्र के डेढ़गाँवा निवासी विनय सिंह के अचानक हार्ट अटैक आने से शुक्रवार को असामयिक मृत्यु हो गई। मृत्यु का समाचार मिलते ही उनके नाते रिश्तेदारों और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

हृदय विदारक घटना से आहत किसान नेता पिंटू पाल ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी और बताया कि भाई विनय का अचानक से दुनिया से चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति और गहरा आघात है।
 ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बलुआ गंगा घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। बेटे ने मुखाग्नि दिया। इस दौरान शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *