सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बीएसए ने किया हॉर्स राइडिंग कैम्प का शुभारंभ

156c80021c72
बीएसए ने भी किया हॉर्स राइडिंग

बचपन में ही घोड़े की सवारी का शौक हो रहा पूरा:सत्येंद्र सिंह

रिपोर्ट ! विजय गुप्ता

चंदौली,
पीडीडीयू नगर l सेंट्रल पब्लिक स्कूल चंधासी में बुधवार को हॉर्स राइडिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ फीता काटकर बेसिक शिक्षा अधिकारी आदरणीय सत्येंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने हॉर्स राइडिंग भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए यह सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। बचपन में ही घोड़े की सवारी करने का बच्चों का शौक पूरा हो रहा है। पहले यह सब नहीं हो पता था। उन्होंने इस तरह के एक्टिविटी के लिए विद्यालय प्रबंधन को सराहा।



हॉर्स राइडिंग कैंप में कुल 6 घोड़ा द्वारा बारी-बारी से हर क्लास के बच्चों ने रीडिंग की। हॉर्स राइडिंग करते समय बच्चे खुशी के मारे खूब शोर मचाते रहे। अतिथियों का स्वागत सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सीपीएस ग्रुप के सभी ब्रांचो में हॉर्स राइडिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।



 इस मौके पर चेतना मंच के महामंत्री प्रकाश चौरसिया सहित सभी टीचर्स एवं बच्चे उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उप प्रधानाचार्य विधु श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *