ई डिजिटल क्राप सर्वे नहीं करने वाले पंचायत सहायक होगे बर्खास्त – बजरंगी पाण्डेय

चंदौली, सकलडीहा। बुधवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने पंचायत सहायकों से सर्म्पक करके सर्वे कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी. कार्य नही करने वाले पंचायत सहायकों को बर्खास्त किया जायेगा. पंचायत विभाग की फरमान से पंचायत सहायकों में खलबली मची हुई है.
एडीओ पंचायत ने बताया कि कृषि और पंचायत विभाग की ओर से गांव गांव में फसलों की ई खसरा पड़ताल डिजिटल क्राप सर्वे शुरू किया गया है. गांवों में किसानों की ओर से खेतों में कौन सी फसल लगाई गई है. इसका सर्वे पंचायत और कृषि विभाग की ओर से किया जा रहा है. जिसमें राजस्व विभाग की ओर से सहयोग किया जा रहा है.
पंचायत विभाग की ओर से पंचायत सहायकों को सर्वे करने का निर्देश हुआ है. लेकिन पंचायत सहायक इस कार्य को करने को लेकर लगातार विरोध जता रहे है. उनकी मांग है कि पंचायत सहायक पद पर कई महिला पंचायत सहायक है. बरसात के दिनों में खेतों और पगडंडियों पर चलकर सर्वे करना मुश्किल होगा.
जिसे लेकर बीते दिनों पंचायत सहयकों ने तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर इक्टठा होकर विरोध जताया था. जिला प्रशासन की ओर से सख्ती करने पर एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायकों की नकेल कसना शुरू कर दिया है.
पंचायत सहायकों की ओर से सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है. कार्य नहीं करने वाले पंचायत सहायकों को बर्खास्त किया जायेगा. किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी. इस मौके पर सतीश, मनीष, संजय सहित अन्य मौजूद रहे।

