राहगीर यात्रियो से मारपीट करके यातायात बाधित करने, पुलिस कर्मचारियो के कार्य में बाधा डालने व उनके साथ हाथापाई कर चोट पहुचाने पर हुई कार्यवाई 

चंदौली,मुगलसराय। पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के पास आने-जाने वाले राहगीरों के साथ मारपीट करने व समझाने बुझाने पर ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


फोटो: थाना मुगलसराय पर पुलिस टीम के साथ छोटू कुमार 


ज्ञात हो कि यातायात उपनिरीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय हमराह हे0का0 दिनेश कुमार ,का0 नरसिंह यादव, व PRD जवानों के साथ दिनांक 13.08.2024 को शाम 4:00 बजे से 10:00 बजे तक VIP रोड यार्ड पर यातायात संचालित व्यवस्था ड्युटी सम्पादित कर रहे थे। तभी 9:00 बजे एक व्यक्ति शराब के नशे में बाटा शोरुम के सामने आने जाने वाले यात्रियों से मारपीट व गाली गलौज करते हुए यातायात बाँधित कर रहा था।

 मौके पर ड्यूटी में मौजूद का0 नरसिंह यादव यातायात पुलिस द्वारा उसे शान्ति पूर्वक रहने व यातायात बाधित न करने के लिए समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त व्यक्ति द्वारा उग्र होकर का0 नरसिंह यादव का वर्दी पकड़ कर खिचँने लगा बीच बचाव में आये अन्य पुलिस कर्मियो पर भी हाथा पाई करते हुए चोट पहुँचाया। 

उक्त प्रकरण में मौजूदा पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति छोटू कुमार पुत्र स्व0 सत्येन्द्र गोस्वामी ग्राम चेई सलैया औरंगाबाद उम्र 22 वर्ष को वीआईपी गेट बाटा शोरूम के पास से गिरफ्तार कर थाना मुगलसराय लाया गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस सम्बंध में कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने के जुर्म में उक्त अभियुक्त को जेल भेजा गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *