चंदौली एसपी दो महीने पूर्व के पैसे के लेनदेन के वायरल विडियो पर हुए सख्त

f14d9b05e452
प्रधान लिपिक और मुख्य आरक्षी को किया निलम्बित 

चंदौली। जनपदीय पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने पुलिस कार्यालय के प्रधान लिपिक और यातायात मुख्य आरक्षी को दो महीने पूर्व के पैसे के लेनदेन के वायरल विडियो मे दोषी करार देते हुए बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए प्रारम्भिक जांच के निर्देश दिया हैं। एसपी के इस कार्यवाही से मातहतो मे खलबली मच गई है।



विदित हो कि सोशल मीडिया पर प्राप्त पोस्ट में एक पुलिसकर्मी द्वारा पैसे का लेनदेन दर्शाया गया है। प्रथम दृष्टया संलग्न विडियों में मुख्य आरक्षी महेश शुक्ला (यातायात) व निरीक्षक विजय प्रताप सिंह (प्रधान लिपिक, पुलिस कार्यालय चन्दौली) के मध्य पैसे का लेन देन प्रदर्शित है। उपरोक्त विडियो लगभग 02 माह पुराना है।

उपरोक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरक्षी महेश शुक्ला (यातायात) व निरीक्षक विजय प्रताप सिंह (प्रधान लिपिक, पुलिस कार्यालय चन्दौली) को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए प्रारम्भिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के इस कार्यवाही से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *