वक्ताओं ने उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला
चंदौली, गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे बुधवार को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार चतुर्थ चन्दौली के अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
फोटो : महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार चतुर्थ
जिसमें जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सिविल बार एशोसिएसन एवं डिस्ट्रीक्ट डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष व महामंत्री तथा न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों पर प्रकाश डाला गया व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया संगोष्ठी के पश्चात कर्मचारीगण द्वारा न्यायालय परिसर की साफ-सफाई की गयी एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहनें का संकल्प लिया गया ।