8,56,600 रूपये का जुर्माना अधिरोपित
यातायात नियमों की दी गई जानकारी
चंदौली,06 अगस्त। जनपदीय पुलिस ने यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने वाले 442 वाहनों का चालान करते हुए 8,56,600 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार तत्पर है। इसी क्रम में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो पर लगातार अभियान चलाकर जागरूक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त करा रही है।
क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज ने बताया कि नियमों के उलंघन में 442 वाहनों का चालान और 03 को सीज कर दिया गया है वहीं 8,56,600 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने की अपील की गई