भीम आर्मी एवं आसपा ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया, आंदोलन की चेतावनी
चंदौली, सटीक संवाद। जिले के नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पड़रिया को कंपोजिट विद्यालय धन कुंवारी में विलय (मर्ज ) होने के विरोध में ग्रामीण ,अभिभावकों बच्चों एवं महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप लगाया कि जब से विद्यालय मर्ज हुआ है तब से पड़रिया बस्ती के कई बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं.
इस सम्बध में ग्रामीणों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय मर्ज ना होने की मांग की, परंतु अधिकारियों की हठ ने इन बच्चों को शिक्षा से दूर रखने के लिए पूर जोर कोशिश किया. इस लोकतंत्र में शिक्षा के अधिकार का हनन किसी भी पैमाने पर उचित नहीं है.
इस संबंध में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी को मिले पत्र के आधार पर जिलाधिकारी से एक बार पुनः इस पर ध्यान आकर्षित करने का आग्रह करती है. अन्यथा जन समस्याओं को लेकर वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.
भीम आर्मी जिला संरक्षक रामचंद्र राम ने फोन वार्ता पर ग्रामीणों से कहा की एक बार आप लोग पुनः संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे दें, ताकि यह कहने का मौका न मिले कि अधिकारी को इस बात की जानकारी नहीं हुई.
आजाद समाज पार्टी पूर्व जिला सचिव श्री श्याम सुंदर जी ने कहा की अगर इस समस्या पर विचार नहीं किया जाता है तो दिनांक 16 अगस्त 2025 को ग्रामीणों के साथ भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे.
विरोध प्रदर्शन में रामवती ,ललिता ‘ सविता , मनकुवरी ,जीरवा ,सूर्यकांत ,कन्हैया , अंगद यादव ,छोटेलाल ,मुलायम , सुरेंद्र , दीपक ,नागेश्वर ,रामबहाल , सुमित्रानंदन ,धर्मेंद्र , लालता यादव (पूर्व प्रधान ) तथा बच्चे , महिला व ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।