चंदौली में महिलाओं के सुरक्षार्थ अभियान चलाकर किया गया जागरुक

बाजारों में टहल रहे शोहदों व मनचलों को चेतावनी देते हुए की गई कार्यवाई
चंदौली। जनपद की पुलिस एवं एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा मंदिरों बाजारो प्रमुख मार्गो आदि पर बालिकाओं महिलाओं के सुरक्षार्थ प्रतिदिन की भांति रविवार को भी जागरुकता एवम् चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों में टहल रहे सोहदों व मनचलों को कड़ी चेतावनी दिया।
शासन के निर्देशन में महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और हिंसा को रोकने के लिए जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला लगाकर महिलाओं व बालिकाओ को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।
एण्टीरोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करें। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
साथ ही सभी बालिकाओं/महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा।
हेल्पलाइन नम्बरों का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों/शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी गयी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।

