डायट सकलडीहा में राजकीय माध्यमिक प्रधानाचार्यों और एसआरजी (माध्यमिक) की कार्यशाला बैठक

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा(चन्दौली):——–जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शुक्रवार को डायट प्राचार्य डॉ माया सिंह की अध्यक्षता में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्यों एवं एसआरजी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का समापन हुआ। इस मौके पर जनपद में सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों एवं तीनो विषयों के एसआरजी सम्मिलित हुए । बैठक में विभिन्न तय एजेंडा बिंदुओं पर सकारात्मक सुझाव दिया गया

डायट पर प्रधानाचार्य और एसआरजी की बैठक में निर्देशित करते हुए प्राचार्य डा.माया सिंह


कार्यशाला में आदर्श विद्यालय बनाने पर चर्चा के साथ मानव संसाधन, भौतिक अवस्थपना गणित/ विज्ञान किट के प्रयोग ,डिजिटल लाइब्रेरी को बढ़ावा देना नवाचार आधारित गतिविधियां शिक्षकों के बीच साझा करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक विषय शिक्षक द्वारा कक्षा कक्ष में टी एल एम का प्रयोग ,प्रयोगशाला की सामग्री को स्कूल ग्रांट से खरीदना, इत्यादि विषयों पर बात हुई।

 डायट प्राचार्य डॉ माया सिंह ने सभी एस आर जी को प्रेरित करते हुए कहा की नवाचार (बेस्ट प्रैक्टिसेज) एस आर जी द्वारा जनपद के सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से साझा की जाय । मासिक समीक्षा बैठक के प्रभारी रहे देवेन्द्र कुमार ने सुझाव देते हुए कहा की नवाचार आधारित वीडियो कुछ सिलेक्टेड टॉपिक पर बनाए जाए ।

जिसका प्रदर्शन भी समीक्षा बैठक में किया जाय। इस मौके पर प्रधानाचार्य विद्योत्मा श्रीवास्तव , अर्चना पाण्डेय, दीपशिखा पांडेय , ब्रिजेश मिश्र, डायट प्रवक्ता डॉ रोशन कुमार सिंह , बिजेंद्र भारती, जितेंद्र सिंह एस आर जी अविचल प्रताप सिंह, रिंकू विमल केशरी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *