त्योहारों में शांति व सद्भाव कायम रखना सरकार की विशेष जिम्मेदारी- भाकपा माले

भाईचारा बनाये रखने और उकसावेबाज तत्वों से सावधान रहने की अपील की है
लखनऊ, 12 मार्च 2025, सटीक संवाद। भाकपा (माले) ने होली और रमजान में जुमे की नमाज को लेकर प्रदेशवासियों से भाईचारा बनाये रखने और उकसावेबाज तत्वों से सावधान रहने की अपील की है. पार्टी ने कहा है कि इन त्योहारों पर शांति व सद्भाव कायम रखना सरकार की विशेष जिम्मेदारी है.
राज्य सचिव सुधाकर यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि त्योहारों से पहले माहौल को सांप्रदायिक बनाने की साजिश की जा रही है. प्रदेश सरकार ऐसे तत्वों को संरक्षण देने का काम कर रही है. उसके अधिकारी से लेकर सांसद, विधायक तक एकतरफा और उकसाने वाले बयान दे रहे हैं. इससे त्योहार से पहले प्रदेश का माहौल प्रदूषित हो रहा है और उसमें सांप्रदायिकता का जहर घुल रहा है. संभल, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर से लेकर बलिया तक की घटनाएं गवाह हैं. सरकार उन्हें रोकने की जगह संरक्षण दे रही है. मुख्यमंत्री की भाषा भी संवैधानिक दायित्यों का निर्वहन करती हुई नहीं दिख रही है. यह चिंताजनक है.
माले नेता ने कहा कि उपद्रवियों पर नजर रखनी होगी और त्योहारों को आपसी सद्भाव के साथ मनाकर सांप्रदायिक साजिश को विफल करना होगा।

