नागरिक सुरक्षा ने स्वच्छता अभियान चलाकर की घाटों की सफाई

266dada958af

रिपोर्ट ! विजय कुमार गुप्ता
चंदौली,
पीडीडीयू नगर l अलीनगर स्थित मानसरोवर तालाब पर सोमवार की प्रातः पूर्व निर्धारित साप्ताहांत कार्यक्रम के अनुसार नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान कोर के सहायक उप नियंत्रक व.वे. योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर के 61 वें स्थापना दिवस पर साप्ताहांत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
 जिसमे विभिन्न कार्यक्रम होने हैं।उसी कड़ी में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया जिसमें मानसरोवर तालाब के घाटों की सफाई कर कूड़ा निस्तारण किया गया।उक्त मौके पर धर्म प्रकाश जायसवाल सरफराज,लोमेश परमार,तेज प्रकाश मलिक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *