नाबालिक को भगा ले जाने के आरोप में युवक को जेल

7ebbab6d2ee1
चन्दौली, जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था. वादी पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए आरोपी अरविन्द कुमार पुत्र वीरू राम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मारूफपुर को सराय गांव के टेढ़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया. अपह्ता को पूर्व में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपूर्द किया जा चुका है.

फोटो : थाना बलुआ में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार अरविंद कुमार 

बता दें कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है, इसी क्रम में थाना बलुआ पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की आज गिरफ्तारी की गई है.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 अमरनाथ साहनी, का0 अमरेश सिंह, म0का0 शालिनी चौधरी थाना बलुआ जनपद चन्दौली शामिल थे. इस बाबत क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि आरोपी अरविन्द कुमार को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *