चंदौली। जनपद के चहनिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह गुड्डू के जिला बदर किए जाने पर समर्थकों ने गुरुवार को जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और कार्यवाही वापस लेने की मांग की. वहीं कार्यवाही वापस नहीं होने पर बड़ा आन्दोलन करने की चेतावनी दी.
दर असल मंगलवार की देर रात चंदौली जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा
पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह गुड्डू के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है जिसको लेकर समर्थकों ने भारी आक्रोश जताते हुए जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर सूबे की सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही वापस लेने की मांग किया. साथ चेताया कि यदि कार्यवाही वापस नहीं ली गई तो वह विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.
समर्थकों ने बताया कि उपेन्द्र सिंह गुड्डू एक जन नेता हैं जिन्होंने छात्रनेता पीजी कॉलेज सकलडीहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे और पूर्व में बीएसपी से विधान सभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं. जिनकी लोक प्रियता पर आहत पहुंचाना घोर निंदनीय है.
इस दौरान बाबूजान, शमशेर सिंह, संतोष सिंह, शिवदयाल श्रीवास्तव, उमेश सिंह, जेपी सिंह, महेंद्र पटेल, राकेश शर्मा, हरिओम सैनी, बब्बू गुरु, राकेश बाबा, शिवमिलन तिवारी, शिवदत्त सिंह, रामभजन सिंह, राकेश पाण्डेय,