एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टुटा

चंदौली,
चहनियां l सोमवार को प्राथमिक विद्द्यालय ड्योढ़ा विकास खंड चहनियां पर छात्रों व शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान जन जागरूकता रैली निकाली गयी।विद्द्यालय के प्रधानाध्यापक फ़ैयाज़ अहमद के नेतृत्व में निकली गई जिसमें बच्चे तख्ती पर लिखे स्लोगन आधी रोटी खायेंगे,स्कूल जरूर जाएंगे,एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टुटा,दीप से दीप जलाएंगे,साक्षर देश बनाएंगे,हम भी स्कूल जाएंगे,पापा मम्मी का मान बढ़ाएंगे,हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है, पम्मी पाप हमे पढ़ाओ,स्कूल चलकर नाम लिखाओ, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है, जगे देश की क्या पहचान, पढ़ा लिखा हो हर इंसान । आदि नारो के साथ बोलते हुए गावँ में भ्रमण किये। उसके बाद उसके बाद रैली पुनः विद्यालय पर वापस आकर गोष्ठी के रूप में तब्दील हुई जिसमे वक्तावों ने अपने अपने विचार रखे।


फोटो : प्रधानाध्यापक फ़ैयाज़ अहमद के नेतृत्व में रैली निकालते बच्चे व अध्यापक


जिसमे प्रधानाध्यापक फैयाज़ अहमद ने कहा की एक अप्रैल से नये सैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है जिसमे हम सबको मिल कर 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन करना है तथा शासन के मंशा के अनुरूप कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा l नामांकित सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजनें के लिए अभिभावकों को प्रेरित करना है l

इस अवसर पर आशुतोष सिंह, सरोज यादव, , प्रीतम मिश्रा, कामिनी तिवारी, राजकुमारी सिंह, बृजेश यादव,गीता देवी, उर्मिला देवी आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *