फ्री में मिलेगी दोना-पत्तल की मशीन, 10 सितम्बर तक जमा करें आवेदन-गिरजा प्रसाद

ac5d683efade
दोना पत्तल बनाने वाले कारीगरों को वितरण की जायेगी निशुल्क दोना पत्तल मशीन

चंदौली,दिनांक 04 सितम्बर, 2024 ! जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से दोना पत्तल का कार्य करने वाले परम्परागत कारीगर एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेमी मोटराईज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन (टूल्स किट्स) निःशुल्क वितरण की जानी है। 

जनपद चन्दौली में इच्छुक लाभार्थीगण जिनका उम्र 18 से 50 वर्ष हो, अपना आनलाईन आवेदन upkvib.gov.in की ऑनलाईन सेवाओं के अन्तर्गत ‘ऑनलाईन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन’ पर जाकर कर सकते है। जिसकी अन्तिम तिथि 10.09.2024 तक है। 

आवेदन पत्र के साथ निम्नानुसार कागजात 1. आधार कार्ड, 2. फोटोग्राफ, 3. शिक्षा प्रमाण पत्र 4. निवास प्रमाण पत्र 5. जाति प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड के साथ गंगा रोड रामजी कटरा में स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड चन्दौली में जमा किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर  7703006951 व 7800649332 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *