संबंधित अधिकारियों से फोनिंग वार्ता कर समस्याओं से कराया अवगत 

अधिकारियों ने मौके पर आकर समस्या का समाधान करने का दिया आश्वासन 

चंदौली, जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह की अध्यक्षता में युवा की पंचायत रविवार को आसनैन सरोवर मनिहरा में सम्पन्न हुई। युवा बैठक का संचालन नितेश कुमार सिंह ने किया।


फोटो : पंचायत के दौरान आसनैन ड्रेन पर जुटे भाकियू टिकैत किसान 


किसानों की बैठक में ताजपुर, दरियापुर घर्चित,तेंदुई पुर,बथावर, टिमिलपुर की जल जमाव की समस्याएं उभर कर सामने आई। जिसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई। जिसमें अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान मौके पर कल आकर करने का आश्वासन दिया गया।

युवा जिला अध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि उक्त गांवों के किसानों की फसल जलमग्न होकर गल रही है। जिसका मुख्य कारण सकलडीहा ड्रेन में प्रतीक्षा हास्पिटल के बगल में बना पानी का निकास बहुत सकरा होने के कारण जलमग्न की स्थिति बनी हुई है। जबकि पहले 20 फीट चौड़ा जल निकास बनाया गया था।

पंचायत में उपस्थित किसान राधेश्याम शुक्ल, रामाश्रय प्रजापति,अमेरिका,मनोज यादव,राम जी, अनिल सिंह, रामावतार सिंह, बिजेंदर तिवारी, गोपाल सिंह, राम नारायणन सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *