भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के निर्माण मे डा.अंबेडकर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता-रामजी गुप्ता

88d534d70fa3
चंदौली,
मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे कांग्रेसजनो ने संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर चतुर्भुजपुर – ओड़वार स्थित डा. भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। इसके पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के निर्माण मे डा.अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है, डा.अंबेडकर 20वी सदी के श्रेष्ठ चिंतक, ओजस्वी लेखक, यशस्वी वक्ता व स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री रहे। देश के संविधान के निर्माण मे उनका योगदान अतुलनीय है, विधि विशेषज्ञ, परिश्रमी, उत्कृष्ट कौशल के धनी डा.अंबेडकर ने देश के संविधान निर्माण मे अपना विशेष योगदान दिया l इसलिए उन्हे भारतीय संविधान का जनक माना जाता है l
पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी अमेरिका से पहले स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त किया। इसके बाद वही से पीएचडी किया, मधुमेह से पीड़ित होने के चलते 6 दिसंबर 1956 को डा.अंबेडकर का स्वर्गवास हो गया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, दयाराम पटेल, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर, फैयाज अंसारी, शाबिर राईन, दिपक गुप्ता, अंकज कुमार, मोहन, संजय, दिलीप राम, अनील कुमार, आदित्य कुमार, नीरज कुमार, राजकुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन पूर्व सभासद नेहाल अख्तर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *