अटेवा NMOPS ने मतदाता व पेंशन जागरूकता मार्च निकालकर मतदान के लिए किया जागरुक

चन्दौली l राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) इकाई चन्दौली ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान के क्रम में मतदाता एवं पेंशन जागरूकता पर सदर ब्लाक परिसर में एक गोष्ठी कर मार्च का आयोजन किया जो ब्लाक परिसर से चलकर धरना स्थल पर समाप्त हुआ।अटेवा के जिलासंयोजक देवेन्द्र यादव के अगुवाई में मतदाता पेंशन जागरूकता मार्च का आयोजन सदर ब्लाक परिसर से शुरू होकर धरना स्थल चन्दौली पर समाप्त किया गया।



मार्च की अगुवाई कर रहे जिलासंयोजक ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकता है इसलिए हमें अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए,और वर्तमान सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों के बुढ़ापे के हित मे पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल लागू करे। 


इस अवसर पर रिंकू सिंह (जिला उपाध्यक्ष) दिवाकर सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) दुर्गेश कुमार सिंह (जिला सोशल मीडिया प्रभारी),प्रमोद यादव,संजय कुमार सिंह(ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़),भूपेंद्र सिंह , कन्हैया लाल गुप्ता ,दीलिप ,कैलाश प्रसाद,नरेन्द्र सिंह,निठोहर सत्यार्थी (जिला उपाध्यक्ष) गिरिजेश दादा ब्लॉक अध्यक्ष अटेवा धानापुर,सतेन्द्र भारती,अशोक प्रजापति,सुनील ,अजय कुशवाहा,चन्द्रशेखर, हौसिला प्रसाद,मो०वकीलआदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *