मनरेगा कार्य मे लापरवाही पर 25 रोजगार सेवकों का वेतन काटा, 9 से स्पष्टीकरण

चंदौली, सकलडीहा। विकास खण्ड सभागार में बीडीओ विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास कार्यो की समीक्षा बैठक किया. इस दौरान 34 रोजगार सेवक बैठक में नही पहुचे. जिसपर नाराज बीडीओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है. बीडीओ की इस कार्यवाही से कर्मचारियों और अधिकरियों में हड़कंप मचा हुआ है.
आपको बता दे कि शासन मनरेगा को लेकर गंभीर है. इसके पीछे का कारण गांव में ही गरीब,मजदूर को कम मिले. लेकिन इसको लेकर शासन के मातहत लापरवाह बने हुए है. कुछ ऐसा ही देखने को बुधवार की विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में मिला. जिसमे सचिव,रोजगार सेवक और टीए की बैठक बुलाई गई थी.
लेकिन इस बैठक से 34 रोजगार सेवक गायब थे. जिसपर बीडीओ ने 25 लोगो का वेतन रोक दिया. जबकि 9 लोगो को स्पष्टीकरण जारी किया गया है. बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि इनलोगों द्वारा मनरेगा का पैरामीटर पूरा नही किया जा रहा है. वही जब कार्ड सत्यापन भी अधूरा है।इसके साथ ही इंकम्प्लीट वर्क भी है.
इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, सचिव राम सिंह,पवन दुबे,संदीप गौतम,संजय यादव,प्रिया मौर्या, शशिकांत भारती, अरबिंद गौतम,राजेश्वर पाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे।

