चंदौली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ, चंदौली में पीएम श्री स्कीम – सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग फॉर गर्ल्स एंड स्पेशल इक्विटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक विशेषज्ञ वार्ता (एक्सपर्ट टॉक) का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती आराधना गुप्ता, मेम्बर ऑफ़ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड चंदौली का स्वागत विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं श्रीमती इंदु शर्मा एवं श्रीमती निरंजना यादव द्वारा को बुके प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। प्राचार्य श्री संजय मिश्र ने स्वागत भाषण दिया और कहा, महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक क्रांति है। हमें अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें शिक्षा, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास से सशक्त करना होगा।
विशेषज्ञ वक्ता श्रीमती आराधना गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर गहराई से प्रकाश डालते हुए कहा, हर लड़की को अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनना चाहिए। आत्मरक्षा केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार कुछ असामाजिक तत्व लड़कियों को गुमराह करने और बहकाने की कोशिश करते हैं, जिससे बचने के लिए मानसिक रूप से सशक्त होना बेहद आवश्यक है। 
उन्होंने छात्राओं से कहा कि कभी भी निराश मत होइए, आत्मविश्लेषण कीजिए, अपने दैनिक जीवन में अनुशासन बनाए रखिए और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना सीखिए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई, जिससे जरूरतमंद महिलाएं सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
 कार्यक्रम के अंत में, छात्राओं ने महिला सुरक्षा सम्बंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका संतोषजनक उत्तर मुख्य अतिथि महोदया द्वारा दिया गया। विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री शुभेंदु भट्टाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को न केवल आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं। 
कार्यक्रम का संचालन श्री चिन्मय मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री अंशु कुमार, श्री सार्थक शुक्ल, ए.पी.तिवारी, सुश्री रश्मि कुमारी, श्रीमती पल्लवी राय, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती श्वेता पांडे, डॉ महेश तिवारी, श्री मनुश्री गुप्ता, श्री अवनीश सिंह तोमर, श्री नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *