मील मालकिन से लूटकाण्ड का पुलिस ने किया पर्दाफाश

1f8bf8b329ac
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चहनियां (चंदौली ) बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला में राइस मिल मालकिन व ग्राम प्रधान गीता देवी से लुटेरों ने फुटकर भजाने के बहाने लगभग 50 हजार रुपये की छिनैती करके लूट करने वाले गिरोह का बलुआ पुलिस ने पर्दाफाश किया । दोनो लुटेरों को मुखबीर की सूचना पर सराय फलाहारी बाबा मन्दिर के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया । उनके पास से 25500 रूपये व स्मार्टफोन भी बरामद हुआ है l सोमवार को अग्रिम कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया ।

थाना बलुआ मे गिरफ्तार विशाल यादव व शंकर गुप्ता

              सोनहुला गांव में 1 नवम्बर को शिवदयाल साहू की राइस मिल से उनकी पत्नी गीता देवी (ग्राम प्रधान ) से दो लोग मुंह पर मास्क लगाये राइस मिल के आगे मकान पर पहुँचे । जहां उसमें से एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान से 500 रुपये का फुटकर मांगने लगा । वे झोले मे फुटकर निकालकर गिन रही थी तभी झोले सहित हांथ में जो रुपये था छीन लिया व प्रधान को शटर में बन्द कर दिया ।

 दूसरा व्यक्ति गाड़ी पर बैठा था गाड़ी स्टार्ट कर बलुआ की तरफ फरार हो गया । पति शिवदयाल साहू ने बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस द्वारा लगातार जांच पड़ताल चल रहा था । रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दो युवक जो लूट किये थे सराय स्थित फलाहारी बाबा मंदिर के पास बगीचे मे बैठकर कोई रणनीति बना रहे है । पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर थाने ले आये । पूछताछ में बताया की लूट किया है । उनके पास से 25500 रुपये एक स्मार्टफोन भी बरामद हुआ है ।

बलुआ इंस्पेक्टर बिनोद मिश्रा ने बताया गुलशन उर्फ विशाल यादव व शंकर गुप्ता पुत्र रामदयाल गुप्ता दोनो अपराधी वाराणसी के फूलपुर थाना चौबेपुर के रहने वाले है । पूछताछ में दोनो ने बताया कि हमलोगो का एक साथी साहिल यादव है जो रैकी करता था । उसने हमलोगों को सूचना दिया था । जिसपर हमने लूट को अंजाम दिया था । लूट के बाद आपस मे पैसों का बटवारा करते थे । जिससे हमलोगों का जीविकोपार्जन चलता था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *