चंदौली,
सकलडीहा l ब्लॉक संशाधन केन्द्र धरहरा पर बुधवार को राष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकास खंड के पच्चास विद्यालयों से कुल तीन सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। तीन चरण की परीक्षा में दस छात्र छात्रायें जिला स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के लिये सफल हुए। इस मौके पर बीईओ अवधेश कुमार राय की अध्यक्षता में सात कक्षों में कुल 14 शिक्षक और दो एआरपी के नेतृत्व में परीक्षा कराया गया।


फोटो: बीआरसी धरहरा में राष्ट्रीय अविष्कार परीक्षा के दौरान जांच पड़ताल करते टीम

विकास खंड के कुल पच्चास परिषदीय विद्यालय के कक्षा 6 से एक छात्र कक्षा सात से दो और कक्षा आठ से तीन छात्रों का चयन किया गया था। परीक्षा में कुल तीन सौर छात्र छात्राऐं परीक्षा मे सम्मलित हुए। तीन चरण की परीक्षा में कुल सौ परीक्षार्थियों का चयन किया गया। अंत में मौखिक परीक्षा के बाद दस परीक्षार्थी जिलास्तरीय परीक्षा के लिये सफल हो पाये। इस बाबत बीईओ अवधेश कुमार राय ने कहा कि बीआरसी अर्न्तगत राष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगी परीक्षा कराया गया। जिसमें अंतिम चरण में दस छात्र सफल हुए।


 इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण यादव, चन्द्रशेखर आजाद,जयंत प्रताप यादव, धर्मराज प्रसाद,प्रमोद सिंह,अरूण विश्वकर्मा, प्रिती अग्निहोत्री, मोनिका यादव, मंजूलता,एआरपी रविन्द्रनाथ सिंह,परमानंद शर्मा, प्रभात पटेल आदि रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *