टॉप 5 छात्र शील्ड, बैग व तीन हजार रुपये से हुए सम्मानित
जिला स्तरीय विज्ञान के मॉडल और क्विज प्रतियोगिता में करेगें प्रतिभाग .
चंदौली, सकलडीहा। ब्लॉक संसाधन केंद्र धौरहरा में सोमवार को शासन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता का दो चरणों में आयोजन किया गया. जिसमें 50 परिषदीय जूनियर विद्यालयों के 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया.जिसमें सर्वोच्च अंक पाने वाले 36 बच्चों की दूसरे चरण की परीक्षा हुई. इन छात्रों में सर्वोच्च अंक पाने वाले 10 छात्रों का चयन किया गया.
फोटो: पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के टॉप छात्रों में प्रथम श्रेणी पाए श्रेयस को शील्ड, बैग देकर सम्मानित करते हुए बीईओ अवधेश राय व अन्य
जिसमें सर्वोच्च अंक पाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार का छात्र श्रेयस यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया. दूसरे क्रम पर आलोक कुमार श्रेया कुशवाहा नीरज यादव पियूष प्रजापति ने क्रमशः टॉप टेन में स्थान बनाया. टॉप 5 छात्रों को शील्ड,बैग 3000रु जो विद्यालय खाते में भेजा जाएगा देकर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया.
फोटो: टॉप छात्रों में प्रथम श्रेणी पाए श्रेयस को शील्ड और माला फूल देकर सम्मानित करते हुए शिक्षक अरुण रत्नाकर व अन्य
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय एआरपी, प्रदीप यादव, परमानन्द शर्मा, रविन्द्र यादव, प्रभात पटेल, राहुल राय, अरुण रत्नाकर, मनोज कुमार, फाफा साहब भारती, चंद्रकांत सिंह, अशोक सिंह, धर्मराज प्रसाद, आदि शिक्षक मौजूद रहे. यह बच्चे जनपद स्तर पर होने वाली राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में ब्लॉक की तरफ से विज्ञान के मॉडल और क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें.
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने अपने विद्यालय के छात्र को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त किया और छात्र श्रेयस यादव को शील्ड और माला फूल देकर सम्मानित किया