चन्दौली,

सकलडीहा l विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिये विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने,कमज़ोर लोगों तक पहुँच प्रदान करने,व्यक्तिगत आख्यानों और अनुभवों को साझा करने,संभावित लाभार्थियों का नामांकन करने के क्रम में दिनांक 08/01/2024 सोमवार को ग्राम पंचायत सदलपुरा और चंदौली खुर्द मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी के के सिंह नें बताया कि लाभ प्राप्तकर्ताओं के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव करके व्यक्तिगत अनुभवों और आख्यानों को साझा किया जा रहा है l विभिन्न योजनाओं के स्टाल एवम वीडियो वैन के माध्यम से जानकारी दी गई,जो पात्र है और अभी तक लाभ नहीं पाया है l उन्हें नामांकन कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोडल अधिकारी हवलदार यादव, विधानसभा विस्तारक नीतीश कुमार,सचिव अरविन्द गौतम, प्रधान सदलपुरा चांदनी सिंह, चंदौली खुर्द उषा सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह, पंचायत सहायक सरिता यादव, स्वाति सिंह, ग्राम रोजगार सेवक अजय कुमार, अनुदेशक विनय सिंह, राम बचन सिंह, राम अवध सिंह सहित काफ़ी संख्या मे ग्रामीण एवम समूह की महिलाये उपस्थित रहे l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *