चंदौली l मारकंडे महाविद्यालय ताराजीवनपुर सदलपुरा के प्रांगण में लॉर्ड बुद्धा डॉ अम्बेडकर सेवा समिति जनपद इकाई चंदौली की संविधान दिवस कार्यक्रम की पूर्णाहुती पर रविवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया और आगे के कार्यक्रम व समिति के विस्तार पर चर्चा की गयी l
 जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या नें अधिकाधिक सदस्य बनाने /जोड़ने की बात पर पुरजोर बल दिया l वहीं पूर्व राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्रा नें सदस्यता शुल्क निर्धारित करने व प्रदेश उपाध्यक्ष रामजनम बागी(एडवोकेट) नें गांव की ओर कार्यक्रम करने व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार(एडवोकेट)नें 15 सदस्यों के कोर गठन व जिलामहामंत्री अरविन्द कुमार पंकज (एडवोकेट) नें समिति के गतिविधियों को अधिकारियों को अवगत कराने व मंडल अध्यक्ष विनोद त्यागी नें समिति के नाम से बैंक खाता खुलवाकर सदस्यता का न्यूनतम मासिक शुल्क निर्धारित करने की बात कही l
जिसका श्रीराम प्रसाद, विजय कुमार (एडवोकेट), संजय कुमार दिनकर,दुलारे कनौजिया, त्रिलोकी नाथ सहित अन्य लोगों नें समर्थन किया l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *