वाराणसी में माध्यमिक विद्यालयी रायफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

5990894d56a0
जगदम्बा शिक्षण संस्थान के राजवीर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दीं

वाराणसी। बी.पी.गुजरात विद्या इंटर कालेज, भैरोनाथ में मंगलवार को आयोजित माध्यमिक विद्यालयी रायफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता पूर्वांचल शूटिंग रेंज, वाराणसी में बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुई. प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना रहा.

कुश्ती भारतीय लोक संस्कृति और परंपरा की अभिन्न अंग है- विधायक सुशील सिंह



फोटो: विद्यालय प्रबंधन राजबीर को स्वर्ण पदक देते हुए 



इस प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने निशानेबाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें जगदम्बा शिक्षण संस्थान उ० मा० वि० मैढ़ी के प्रतिभाशाली छात्र राजवीर सिंह ने बेहतरीन निशानेबाजी का परिचय देते हुए मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. राजवीर ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया.


प्रतियोगिता की सफलता और राजवीर की उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और अध्यापकों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.


संस्था के अध्यक्ष श्री अच्युतानन्द पाण्डेय, प्रधानाचार्य, खेल सचिव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. वहीं, विजेता छात्र राजवीर सिंह के अभिभावक श्री मनीष कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और अपने पुत्र की सफलता पर गर्व व्यक्त किया.

 
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया गया. प्रतियोगिता को लेकर पूरे परिसर में दिनभर उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *